महराजगंज। शासन की तरफ से विद्यार्थियों को एक बड़ी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। नाम त्रुटि होने पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। यू डायस पोर्टल पर नाम सुधार का मौका उपलब्ध कराया गया है।
विद्यार्थी का नाम अथवा माता-पिता का नाम, पता आदि गलत फीड है तो उसमें बदलाव का विकल्प मिल सकेगा। पूर्व में ऐसी व्यवस्था नहीं थी, जिससे नाम बदलाव का अधिकार सिर्फ बोर्ड के पास था। बदलाव के लिए अभ्यर्थियों को नोटरी देने के साथ-साथ दो समाचार पत्रों में नाम सुधार का विज्ञापन प्रकाशित कराना पड़ता था। इस प्रक्रिया में समय और धन दोनों खर्च होते थे।
यू-डायस पर सभी स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य है और सभी संचालित होने वाले स्कूलों को यू-डायस कोड उपलब्ध कराया गया है। इस कोड की मदद से संबंधित स्कूल की पूरी डिटेल मिल सकती है। मौजूदा समय में इस पर विद्यार्थियों का परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) व आटोमेटिक एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) के लिए डाटा फीडिंग चल रही है। इस दौरान विद्यार्थी नाम पते में सुधार का लाभ भी ले सकते हैं।
इसका साक्ष्य जैसे आधार कार्ड अथवा निवास प्रमाणपत्र देना होगा। इसके बाद स्कूल अपने एसआर रजिस्टर में नाम सुधारेगा और इसके बाद यू डायस पर भी बदलाव किया जा सकेगा।
हालांकि यह सुविधा मात्र कुछ समय के लिए ही दी गई है, लेकिन इतना समय भी नाम सुधार के लिए परेशान विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त है और उनका खर्च और समय इस प्रक्रिया से दोनों बचेगा।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल