फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंतरिक समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन पर फटकार

Sat, 11 Jan 2025 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में शुक्रवार को कर्मचारियों की बैठक में आंतरिक कर मूल्यांकन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि सभी कर्मी कर वसूली तेज करें, जिससे शासन से बजट जारी होने की प्रक्रिया में कोई अवरोध न आने पाए।
विज्ञापन

बैठक में ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने जलकर, गृहकर, प्रतिष्ठान पंजीकरण, स्वच्छता आदि करों की वसूली की समीक्षा की। जिनका प्रदर्शन बेहतर रहा उन कर्मियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें इसी प्रकार जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कर वसूली में खराब प्रदर्शन वाले कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सत्र पूर्ण होने से पहले सभी वसूली पूर्ण नहीं हुआ तो कर वसूली से हटाकर संबंधित को दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी उन कर्मियों की ही होगी। कर वसूली के दौरान डिजिटल सुविधा से कर जमा करने के लिए भी नागरिकों को प्रेरित करें। कर माध्यम से मिलने वाली राशि से ही विकास कार्य में तेजी संभव हैं।

डिजिटल विज्ञापन से कमाई की राह
नगर पालिका ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रचार-प्रसार का डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराने की रूपरेखा भी तय की। ईओ ने कहा कि नगर पालिका होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए कर लेती है। आगे हम नगर के व्यापारियों को वाहन और डिजिटल प्रचार की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे व्यापारियों को प्रचार का बेहतर माध्यम मिल सके। नगर पालिका के वाहनों पर पेंटिंग कराकर फर्म प्रचार करा सकेंगे। साथ ही नगर पालिका की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी प्रचार कराने का विकल्प दिया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी से प्रचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

10jjrp08- झज्जर। रेवाड़ी रोड पर बनी डंपिंग साइट पर बने गंदगी के पहाड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें