फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध और अपराधियों पर लगाएं अंकुश : एसपी

Tue, 12 Dec 2023 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मंगलवार को घुघली एवं कोठीभार थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने कार्यालय के अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को रजिस्टर अद्यतन करने के साथ-साथ उनके रख-रखाव के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यालय में रखे अन्य महत्वपूर्ण फाइल एवं रजिस्टर के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी ने बैरक, हवालात, मेस तथा थाना परिसर में अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने एवं गश्त को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने घुघली कस्बा, सिसवा बाजार के मुख्य मार्गों एवं बाजारों का भी निरीक्षण किया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों के कार्य प्रणाली एवं उन्हें नियमित रूप से अवलोकन करने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें