फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता का योगदान अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को डीएलएड के छात्रों का स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, मोबाइल का दुष्प्रभाव, देशभक्तों की वीरता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का महत्व बताया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. आदित्य श्यामदेव ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है। कार्यक्रम में डीएलएड 2022 चौथे सेमेस्टर के टॉपर विजय कुमार, दिव्या गुप्ता एवं सूर्यप्रकाश गौंड तथा 2023 द्वितीय सेमेस्टर के टॉपर शिवांगी पटेल, काजल पटेल, बृहस्पति पांडेय को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवांगी मिश्रा ने किया। इस मौके पर मोहसिन खान, धर्मेंद्र यादव, दुर्विजय पटेल, प्रदीप प्रसाद, हरिशंकर, पूजा, सूर्यकांति, शशिबाला गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें