फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रत्येक ब्लॉक माध्यमिक स्कूलों में बनाए जाएंगे कंटेंट क्रिएटिव लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लॉक के एक राजकीय में कंटेंट क्रिएटिव लैब
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मांगा गया प्रस्ताव
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में अब कंटेंट क्रिएशन लैब का निर्माण कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता बढ़ाने के इंतजाम होंगे। केंद्रीय बजट में इसका प्रावधान किए जाने के बाद विभाग ने डीआईओएस से प्रत्येक ब्लॉक से एक राजकीय माध्यमिक स्कूल का प्रस्ताव इस लैब के लिए मांगा है।
विज्ञापन

जनपद में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का संचालन है जिसमें 8,500 विद्यार्थी मौजूदा सत्र में पंजीकृत। अब इन स्कूलों में से ब्लॉक के 12 स्कूलों में बच्चों को रचनात्मकता सिखाई जाएगी। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि कंटेंट क्रिएशन लैब एक नवाचार की तरह है। इसमें वीडियो एडिटिंग, रील क्रिएशन, कंटेंट इनक्युलिडिंग, एनीमेशन व कंटेंट राइटिंग स्किल बढ़ाई जा सकेगी। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में इस दक्षता के कई मायने हैं इसलिए यह स्किल जरूरी हो गई है। केंद्रीय बजट में इस विशेष लैब के प्रावधान से उम्मीद थी कि इसे जल्दी ही प्रभावी किया जाएगा। बरवां राजा के प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि सरकार सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की अतिरिक्त दक्षता को बढ़ावा दे रही। यह लैब भी उसी नवाचार का हिस्सा है जो राजकीय के बच्चों को विशेष बनाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
कंटेंट क्रिएटिंग लैब के लिए प्रत्येक विकास खंड से एक राजकीय माध्यमिक स्कूल का प्रस्ताव समग्र शिक्षा निदेशालय को शीघ्र भेजा जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें