फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण का समय पूरा, ओवरहेड टैंक अधूरा

Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में जल निगम नगरीय, अमृत द्वितीय के तहत 14 करोड़ 60 लाख से तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च में ही काम पूरा होना था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अभी निर्माण अधूरा है। पनियरा नगर पंचायत कार्यालय पीछे दीनदयाल नगर में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। अभी पिलर खड़ा हो रहा है। इसे 21 मीटर ऊंचा बनना है। यहां चहारदीवारी नहीं बनी है। अब जाकर कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन

यहां मिले गजेंद्र ने बताया कि शुरुआत में काम तेज हुआ था, लेकिन बाद में जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो काम कुछ दिन ठप हो गया था। आगे बढ़ने पर महेंद्र मिले। उन्होंने बताया कि पनियरा के नगर पंचायत बनने के बाद सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।
ओवरहेड टैंक बन गया होता तो मोहल्ले के लोगों को शुद्ध जल मिलता। देवनगर मोहल्ले में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बांस-बल्ली अभी लगी है। ऊपर का हिस्सा पूरा नहीं हुआ है। यहां मिले राजेंद्र कहने लगे की चहारदीवारी से लेकर पंपहाउस आदि नहीं बने हैं।
विज्ञापन

शुद्ध पानी के लिए यह व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान नहीं देने के कारण समस्या हो रही है। चहारदीवारी नहीं बनी है। केवल ओवरहेड टैंक का पिलर खड़ा हुआ है। चारों तरफ से जाली से घेरा गया है। सबसे हैरान करने वाली तस्वीर कबीरनगर धगरहां टोला पर देखने को मिली। यहां पहुंचने से पहले ही ज्ञानती देवी मिलीं।
उन्होंने बोरिंग की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां इतना काम हुआ है। केवल बोर करके छोड़ दिया गया है। अन्य कोई काम नहीं हुआ है। पाइप पर ऊपर का ढक्कन लगाकर कसा गया है। सभी जगहों पर अभी आधे से अधिक काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें