फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामपुर में नहर पर दो दिन बाद शुरू होगा पुल का निर्माण

Mon, 13 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज रजवाहा पर स्थित रामपुर में नहर पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जल्द ही दो दिन के बाद पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विभाग की ओर से इस परियोजना के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पुल के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नया पुल बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रामपुर के निकट नहर पर बना यह पुल लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त था। इसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, क्योंकि क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। विजय कुमार ने बताया कि यह पुल कई वर्षो से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। यह पुल न केवल रामपुर, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के लोग इस पुल से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें