फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 लाख रुपये से सड़क का निर्माण

Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर पालिका परिषद सरोजनी नगर वार्ड में 25 लाख की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

सिसवा नगर पालिका परिषद वार्डों में सड़क, नाली खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है। इसी क्रम में नगर पालिका के सीमावर्ती वार्ड सरोजनी नगर में सीसी सड़क निर्माण पूरा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सभी वार्डों में सड़क, नाली और खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरोजनी नगर वॉर्ड में 25 लाख रुपये की लागत से 177 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें