कार्यालय में बवाल पर चकबंदी अफसर नाराज
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। चकबंदी कार्यालय फरेन्दा में जमीन संबंधी मामले को लेकर पहुंचे पिता - पुत्र पर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के लोगों ने एसडीएम से ज्ञापन दिया। संगठन की तरफ से कहा गया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाएगा।
एसडीएम सदर को सौंप गए ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष कौलशानंद ने आरोप लगाया है कि चंकबंदी संबंधी पत्रावली में हरफेर कराने के लिए आरोपी पिता-पुत्र की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोपियों के नाम का हवाला देते हुए चंकबंदी कार्यालय में मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि कार्यालय में बवाल करने वाले पिता - पुत्र ने दबाव बनाने की हर संभव कोशश की। जब उन्हंे कामयाबी नहीं मिली तो वे आपा खो बैठे और अधिकारियों के साथ मौरपीट की। उन्होंने इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आगाह किया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चंकबंदी अधिकारी को कार्यालय में कार्य करना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान बीएन उपाध्याय, देवेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश सिंह, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह, अभिषेक पाल, प्रशांत मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, नवीन श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, सुरेश सिंह, संजय चतुर्वेदी, प्रवीण आदि मौजूद थे।