फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति बंद,नहीं हो रही धान खरीद

Fri, 03 Nov 2017 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
समिति बंद,नहीं हो रही धान खरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर। नौतनवां ब्लॉक के सिरसिया खास स्थित साधन सहकारी समिति पर धान खरीद न होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र बंद है, जिससे वह धान वहां नहीं बेच पा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि रबी की फसलों की खेती के बाबत खाद, बीज लेने के लिए वह बिचौलियों के हाथ धान बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में धान खरीद न होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र पर ताला लगा हुआ है। लोग विवश होकर वापस लौट जाते हैं। इस समय धान की कटाई होने के बाद लोग रबी की फसलों की खेती की तैयारी में लगे हैं। धान बेचकर लोगों को गेहूं की बीज, खाद, सिंचाई आदि की व्यवस्था करनी है। उधर, किसान सिरसिया खास स्थित केंद्र पर ताला बंद रहने से धान खरीद न होने से परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें धान कम दाम पर बिचौलियों के हाथ बेचना पड़ रहा है।

किसान जिताई यादव, रामप्यारे यादव, दयाराम, बबलू यादव, व्यास मुनि, योगेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राजेश्वर सिंह, राजाराम यादव, अशोक कुमार आदि ने आरोप लगाया कि धान क्रय न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सिरसियां साधन सहकारी समिति पर धान की खरीद नहीं हो रही है। बिचौलियों के हाथों धान बेचना पड़ रहा है। डिप्टी आरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की जांच कर संबंधित केंद्र के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें