फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चकबंदी अधिकारियों पर अनियमितता व धनउगाही का आरोप लगा 19 से आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित सात सूत्रीय पत्र तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

आगामी 19 जून से चकबंदी कार्यालय पर आंदोलन की दी चेतावनी
नौतनवा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में ग्राम सभा खालिकगढ़ से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मंगलवार की सुबह नौतनवा तहसील पर पहुंचे। उन्होंने चकबंदी अधिकारियों पर अनियमितता एवं धनउगाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम को संबोधित सात सूत्रीय पत्र तहसीलदार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी न होने पर 19 जून से चकबंदी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन चेतावनी दी।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने बताया कि खालिकगढ़ में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता कर हेराफेरी एवं ग्रामीणों से धनदोहन किया जा रहा है। उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया में कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित करते हुए नए एवं पुराने नक्शे व खसरा-खतौनी का मिलान कर विसंगतियों को किसानों की सहमति के आधार पर दूर करने और किसानों की समस्याओं का गांव में सुनवाई कर निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने मांग किया कि आवागमन में सुगमता हेतु चकमार्ग की चौड़ाई 15 से 20 कड़ी की जाए, बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए गांवों की सरकारी भूमि के चारों ओर पिलर लगाकर उसे सुरक्षित किया जाए, जिन किसानों के खेत से बंधा गया है उनके लिए बिना किसी कटौती के पट्टा की व्यवस्था की जाए। जांच टीम में शामिल दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी, सूर्यमन निषाद, ओमप्रकाश मौर्य, अंगद, पाना, हरिलाल, सुमित्रा, दुखिया, जुगुना, राजदेई, जंगीलाल, शंकर, गीता, लीलावती, उर्मिला, शीला, श्यामाकरन, राधिका, लाली, सुनीता, कुंती, सुधा, बलिराम, कुसुम, पांचू, हरिराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें