फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल का संरक्षण जरूरी : डाॅ. यशवंत

Sat, 23 Mar 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर से स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर आसपास के ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण तथा जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के बाद बौद्धिक परिचर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत सिंह ने संसाधन संरक्षण एवं जल दिवस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल जीवन के लिए बेहद उपयोगी है। जल का संरक्षण करना जरूरी हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार ने गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. सत्य प्रकाश मौर्या ने कहा प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने की शपथ दिलाई। अध्यक्ष डॉ. चंद्रजीत वरूण ने कहा कि 'जल है तो कल है, जल है तो जीवन है। स्वयंसेवक आरती, ज्योती, प्रिया त्रिपाठी, सुनील कुमार, अर्चना गौड़ ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 'पर्यावरण संरक्षण तथा जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. सतीश कुमार, अरून कुमार सिंह, जमुना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें