फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन तो मिल गए, गैस कैसे भरवाएं

Sun, 02 Dec 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कनेक्शन तो मिल गए, गैस कैसे भरवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना दम तोड़ रही है। सिलेंडर के घटते बढ़ते मूल्य से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। हालत यह है कि लाभार्थी गैस सिलेंडर होने बावजूद भी चूल्हे पर भोजन बनाने को विवश हैं। महंगे गैस सिलेंडर पर भोजन बनाने के लिए रकम की व्यवस्था करने में वह परेशान हैं। 
विज्ञापन


जिले में करीब 1,50,253 लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रसार प्रसार के लिए काफी प्रयास किए गए। इसके बाद भी महिलाओं का चूल्हे पर भोजन बनाने की विवशता दूर नहीं हुई। जब उज्ज्वला योजना शुरू हुई तो महिलाएं खुश थीं। उन्हें लगा कि अब उन्हें चूल्हे के धुएं से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन गैस सिलेंडर के घटते बढ़ते मूल्य से उनकी दुश्वारियां बढ़ गईं। एक साल में गैस सिलेंडर के दामों में उतार चढ़ाव से भी लोगों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। जुलाई माह में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 817 रुपये थी। वह अगस्त में 852.50 रुपये हो गया। सितंबर में प्रति सिलेंडर कीमत 883 रुपये हुई, वहीं अक्तूबर माह में सिलेंडर का मूल्य 942.50 रुपये हो गया। नवंबर माह में 1013 रुपये प्रति सिलेंडर गैस का मूल्य हो गया। हालांकि अब घटकर फिर प्रति सिलेंडर कीमत 880 रुपये हो गई है। घरेलू सिलेंडर के मूल्य में उतारचढ़ाव से लोगों को दिक्कतें बढ़ गईं। गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तो मिल गए लेकिन गैस भरवाने के लिए रकम की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। यही नहीं, सुदरवर्ती गांवों में गैस सिलेंडर भी समय से नहीं पहुंच पा रहा है। अब भी गरीबों के घर में वही पुराने लकड़ी के चूल्हे धधकने लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सब्सिडी की रकम भी खाते में नहीं आ रही है।       
गांव खोन्हौली निवासी शकीना खातून कहती हैं कि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में गैस भरवाना मुश्किल हो गया है। गांव हरगांवा निवासी प्रभावती देवी ने बताया कि जब सिलेंडर मिला था तो एक महीने तक तो सब ठीक था। अब सिलेंडर महंगा हो गया है तो चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ रहा है। गांव शीतलापुर निवासी रीता देवी ने बताया कि सरकार ने योजना शुरू की तो लगा लाभ होगा लेकिन अब तो दिक्कत हो रही है। गांव लालपुर निवासी मंगला देवी कहती हैं कि लकड़ी आसानी से मिल जाती है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर माह भरा सिलेंडर भरवा पाना मुश्किल है। जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ल का कहना है कि उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए लाभदायक है। जहां तक सिब्सिडी नहीं मिलने की बात है तो शिकायत मिलने पर समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें