फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद बंद करने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
चिउरहा स्थित क्रय केंद्र पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गेहूं खरीद बंद करने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। गेहूं खरीद बंद करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चिउरहां साधन सहकारी समिति पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खरीद को 15 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बिक्री करने से वंचित रह गए हैं। उन्हें सुविधा देते हुए खरीद की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाई जाए। कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश चयेरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए खरीद की तिथि को बढ़नी चाहिए। चंद्रजीत भारती ने कहा कि तिथि बढ़ने से न सिर्फ किसानों के गेहूं की बेहतर ढंग से खरीद होगी, बल्कि सही कीमत भी मिल सकेगी। इस दौरान गोपाल शाही, अकील शेख, नूर आलम, विनोद सिंह, कपिलदेव शुक्ला, अजय सिंह, हरिकेश पटेल, तेजबहादुर पांडेय, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, सुभाष पटेल, संतोष पांडेय, मुन्ना, राजेश सिंह, अनोज चौधरी, चंदा, सोनू, दुर्गेश, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने वितरित किया कोरोना किट
भिटौली। कस्बे में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोरोना होम आइसोलेशन मेडिसिन किट का वितरण किया। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह व पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना का केस अवश्य कम हुआ है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आलोक प्रसाद, चंद्रशेखर पांडेय, सुदामा प्रसाद, रमाकांति त्रिपाठी, इस्तेयाक अहमद, नवीन त्रिपाठी, प्रभुनाथ चौधरी, स्वामीनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें