फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। महंगाई की मार से त्रस्त आम जनता को इससे मुक्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी एवं महिलाओं समेत हर वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। डबल इंजन की सरकार में खुद को मजबूत होने का ताल ठोकने वाली प्रदेश सरकार अब तक लोगों को महंगाई से निजात नहीं दिला पाई है। एक तरफ कोविड-19 महामारी से लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ महंगाई से। उन्होंने कहा कि जल्द महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय सिंह, गोपाल शाही, नागेंद्र शुक्ला, सदा मोहन उपाध्याय, सुरेश चंद साहनी, पप्पू, इम्तियाज अहमद, दिलीप कुमार, हरिश्चंद, मोहम्मद शरीफ, दिलीप कुमार, सुरेश पाल, अनवर अली, राजन शुक्ला, इंद्रेश कुमार चौधरी, ओम प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें