फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल यात्रा पर कांग्रेसी

Wed, 13 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की - फोटो : जगन्नाथ
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतनवा/फरेंदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पोल खोल पद यात्रा निकाली। नुक्कड़ सभा में केन्द्र और राज्य सरकार के झूठे वादों पर निशाना साधा।
 नौतनवा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य वसीम खान के नेतृत्व सेमरा चौराहे से निकाली गई पद यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए जारा पहुंची। जहां पर एक नुक्कड़ सभा हुई। वसीम खान ने केन्द्र व राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया है। किसानों की अनदेखी की गई। सिंचाई, मुफ्त बिजली देने, फसल का उचित मूल्य देने का वादा कर सरकार तो बनाई लेकिन सरकार में आने के बाद किसानों को ही भूल गई। युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम वर्मा, मोहम्मद हाफिज, दीपक मद्धेशिया, जमाल अहमद, हीरालाल, इरशाद अहमद, रियाज खान, अजीज खान, मोहम्मद शाबी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक पदयात्रा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्रा के नेतृत्व में बाजारडीह से निकली जो गुजरपुरवा, जुगुलपुर होते हुए भैया फरेंदा पहुंची। जगह-जगह यूपीए  सरकार के कार्यकाल में कराए गए जनकल्याण योजनाओं मनरेगा, खाद्य सुरक्षा बिल, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, भूमि अधिग्रहण बिल सहित अनेक योजनाओं का बताया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने ही जमींदारी प्रथा समाप्त कर पंचायती राज व्यवस्था कायम की। सरकार अब कांग्रेस शासनकाल की कुछ योजनाओं का नाम बदल कर जनता के बीच वाहवाही लूटना चाह रही जो बर्दास्त नहीं की जाएगी। नरसिंह उपाध्याय, अनिल सिंह, कृष्णशंकर उपाध्याय, कोइल खां, कपिलदेव यादव रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें