फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कारगिल शहीद के अपमान पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

विज्ञापन
फोटो कैप्शन : कारगिल शहीद के अपमान पर नौतनवा में प्रदर्शन कर धरना देते कांग्रेसी। जिलाध्यक्ष को
विज्ञापन
नौतनवा। कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा के साथ पीएनसी की ओर से अपमानजनक व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता नौतनवा तहसील पहुंचे। यहां पीएनसी जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई एवं प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम नवीन प्रसाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर किसी तरह उनका धरना समाप्त कराया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कारगिल की चोटियों पर भारत की सरजमीं को सुरक्षित रखने के लिए जिस लाल ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी। स्थानीय प्रशासन उसके प्रतिमा की सुरक्षा तक नहीं कर पा रहा है।
यह कृत्य सभी को शर्मिंदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद का यह अपमान हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ स्थापित करने का जो वादा किया है यदि वह अपने किए वादे पर एक सप्ताह के अंदर खरा नहीं उतरे तो सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे जिले में रैली और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे, इसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें