फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस ने जनसभा कर तेज की लोकतंत्र बचाने की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। कांग्रेस पार्टी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने की मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित ललाइन पैसिया में जनसभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

सभा के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि देश में इस समय ''संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ'' अभियान चल रहा है। निर्वाचन आयोग को वोट चोरी रोकने के लिए 5 करोड़ हस्ताक्षर सौंपे जाने हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लाखों लोगों की भागीदारी वाली एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। महराजगंज से अधिक से अधिक लोग रैली में शामिल हों, इसके लिए वे जनजागरण किया जा रहा है। अब तक महराजगंज, सिसवा, घुघली, नौतनवा, फरेंदा के बाद लक्ष्मीपुर में सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर हरिराम मौर्या, कमलेश साहनी, सदा मोहन उपाध्याय, राजन शुक्ला, लालू प्रसाद यादव, जय प्रकाश लाल, योगेंद्र चौधरी, गुड्डू यादव, कैलाश चौहान, राम प्रकट निषाद, जमील अहमद, पिंटू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें