फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस ने भाजपा पर इतिहास बदलने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं महाराजा बिजली पासी की जयंती, प्रथम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा की केंद्र सरकार पर महापुरुषों के इतिहास को बदलने का गंभीर आरोप जिला कांग्रेस कमेटी ने लगाया है।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार देश के महापुरुषों का इतिहास बदल रही है। इससे आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान की सच्ची जानकारी से वंचित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में क्रांतिकारी शहीदों और वीरों की चर्चा युवा पीढ़ी के बीच नहीं हो रही है।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी व चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान कपिल देव शुक्ला, नूर आलम, राजन शुक्ला, चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, विजयकांत सिंह, शंकर वर्मा, जयप्रकाश लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें