महराजगंज। गणेश शंकर विद्यालय स्मारक इंटर कॉलेज से सद्भावना दौड़ शुरू हुई। समाज के हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने के बाद दौड़ समाप्त हुई।
स्वस्थ भारत-स्वस्थ युवा की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी ने संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेटों के साथ स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। भारत माता के जयघोष से वातारवरण गुंजायमान हो उठा। देश भक्ति के जब्बे से भरा तिरंगा यात्रा शहर में सभी के आर्कषण का केंद्र रहा है। यह यात्रा जीएसवीएस इंटर कॉलेज परिसर से निकली। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए सक्सेना चौक पर सभी पहुंचे। सफेद टोपी लगाए मासूमों की कदम ताल और अनुशासन में तिरंगे को लेकर आगे बढ़ने का नजारा देखने लायक था। इस दौरान सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, विंध्यवासिनी सिंह, सीजे थॉमस, विमल पांडेय, अखिलेश पाठक, बैजनाथ सिंह, वंदना त्रिपाठी, राकेश कुमार, शमसुल हुदा खां, हमीदुल्लाह खान, अखिलेश्वर राव, मनोज केसरी, अमित अंजन, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।