फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंबई के लिए नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, 30 तक सीटें फुल

Sat, 07 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर इन दिनों मुंबई के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। गर्मी की छुट्टियों और सहालग के कारण मुंबई रूट की ट्रेनों में 30 जून तक सीटें फुल हैं।
विज्ञापन

आनंदनगर रूट से पनवेल रविवार, सोमवार, मंगलवार, प्रत्येक बुधवार को बांद्रा और शनिवार को एलटीटी संचालित है। यह ट्रेनें सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर होते हुए मुंबई जाती हैं। आलम यह है कि 100-200 तक वेटिंग चल रही है।
इससे टूर या मांगलिक आयोजन में जिन्हें मुंबई जाना है उन्हें टूर रद्द करना पड़ रहा अथवा कोई अन्य विकल्प खोजना पड़ रहा है। लोग कन्फर्म टिकट के लिए परेशान हैं। तत्काल कोटे से टिकट बुक करवाने के लिए रात में लाइन लगा रहे हैं, लेकिन सुबह बुकिंग शुरू होते ही तत्काल कोटे में भी सीटें एक से दो मिनट में फुल हो जा रही हैं।
विज्ञापन

स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर मुख्यालय से रंजीत पटेल व हरिहर पटवा सुबह पांच बजे आनंदनगर कन्फर्म टिकट के लिए गए थे, लेकिन दोपहर बाद निराश लौट आए। बताया कि 26 जून को हम दोनों को मुंबई एक कार्यक्रम में परिवार ले जाना है, लेकिन कन्फर्म टिकट 20 दिन पहले से नहीं मिल रहा। लगता है कि जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें