फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता : पगडंडियों से हो रही ब्राउन शुगर की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिन ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को भेजा गया था जेल
विज्ञापन

बॉर्डर क्षेत्र में कई बार पकड़े जा चुके हैं ब्राउन शुगर के कैरियर
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के बाद भी तस्कर धंधे को अंजाम देने में लगे हुए हैं। सुरक्षा कर्मियों की नजर पर तस्कर चढ़ते हैं तो गिरफ्तार हो जाते हैं। अन्यथा मौका देखकर सरहद पार हो जाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार देर रात ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार हुए थे। हाल दिनों में बार-बार बॉर्डर पर ब्राउन शुगर पकड़े जाने की घटना ने नशे के कारोबार को लेकर सुरक्षाकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।
सूत्रों की मानें तो कैरियर पहले सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों के बारे में जानकारी लेते हैं। इसके बाद समय देखकर सरहद पार चले जाते हैं। एक बार में सिर्फ एक रास्ते का उपयोग होता है। कभी-कभी ये मुख्य रास्ते से भी चले जाते हैं। सीमावर्ती इलाकों में गांव नो मेंस लैंड के करीब हैं। ऐसे में कोई भी आसानी से घूमते हुए चला जाता है। खेत भी नो मैंस लैंड के करीब है। इधर से भी कैरियर टहलते हुए नेपाली सीमा में चले जाते हैं। सूत्रों की मानें तो तस्करों ने नेपाल सीमा में सुरक्षित ठिकाना बना रखा है। निर्धारित जगहों पर मादक पदार्थों को एकत्र करने के बाद आगे ले जाने की योजना पर काम किया जाता है। जब इनके सिंडिकेट का कोई साथी टूटकर सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देता है, तभी बरामदगी होती है।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली में सोनौली पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम एक बाइक सवार तीन युवकों के पास हेरोइन बरामद कर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को बुधवार की दोपहर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम चौकी प्रभारी खनुआ अभिषेक जायसवाल और एसएसबी 66 वाहिनी के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक मुर्गी फॉर्म के पास के रास्ते से नेपाल की तरफ जा रहे थे। जवानों ने संदेह होने पर रुकने के लिए कहा। जांच के दौरान उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

केस नंबर एक-9 नवंबर को निचलौल शहर के नवीन सब्जी मंडी के पीछे से होकर गुजरी नहर पटरी मार्ग से आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मिथिलेश कन्नौजिया निवासी अमरपुरा चौराहा सिसवा बाज़ार थाना कोठीभार को गिरफ्तार किया गया था।

केस नंबर दोपांच अक्तूबर को ठूठीबारी थाना क्षेत्र से 245 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी सुभान अल्लाह खान निवासी ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया था।

केस नंबर तीन- तीन अगस्त को निचलौल थाना क्षेत्र से 55.56 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद कर आरोपी युवक राहुल यादव निवासी रामकोला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

-
केस नंबर चार-22 जुलाई को टीम ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र से 35.53 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार आरोपी धीरज पासवान निवासी गड़ौरा और अनिकेश निवासी लोहरौली थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें