फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण को तीव्र गति से पूरा करा हाइटेक नर्सरी को कराएं प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने बसुली केंद्र मेंं बन रहे हाईटेक नर्सरी के साथ ही किसानों के केले की खेती का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषि विज्ञान केंद्र बसुली में मनरेगा से बनवाए जा रहे हाइटेक नर्सरी के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा कराते हुए नर्सरी को प्रारंभ कराने पर जोर दिया जाए। इससे जहां किसानों को उससे जोड़ा जा सकेगा, वहीं उनक आय को बढ़ाने में भी वह सहायक होगा। कृषि के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

ये बातें मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बृहस्पतिवार को निचलौल क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र बसुली में बन रहे हाइटेक नर्सरी के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नर्सरी के निर्माण से किसानों को राजकीय दर पर उच्च गुणवत्तायुक्त शाकभाजी बेहन प्राप्त हो सकेगा। इससे पहले उन्होंने बड़हरी में दो हेक्टेयर में केले की खेती करने वाले मदन पांडेय व बलहीखोर में मल्चिंग विधि से खीरे की खेती करने वाले उमाशिव चौबे के खेत में पहुंचकर खेती के तौर-तरीकों को देखा तथा अन्य किसानों को उनसे प्रेरित होकर बेहतर ढंग से खेती से जुड़ने व अपनी आय को बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डीपी सिंह, मिशन प्रभारी विकास श्रीनेत के साथ ही किसान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें