फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिउरहां में नहर पर पुल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउरहां में नहर पर पुल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत
विज्ञापन

जांच की मांग लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
- दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को चिउरहां नहर पर पुल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत डीएम व सीडीओ से की है। उन्होंने इसकी जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर से रामपुर-बागापार सड़क पर जाने के लिए चिउरहां में पहले बना नहर पुल काफी संकरा था, जिसकी वजह से आए दिन बड़े वाहन उस पर फंस जाते थे। राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। पुल के जीर्णोद्धार की मांग पर उसका निर्माण प्रारंभ कराया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से मानक के विपरीत पुल का निर्माण कराया गया है। ऐसे मेें जरूरी है कि उक्त पुल की गुणवत्ता आदि की तकनीकी जांच कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने कहा कि पुल के निर्माण के नाम पर धन का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी जांच जरूरी है। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री विजय जायसवाल, परशुराम जायसवाल, महेंद्रानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें