फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी इंस्पेक्टर से जान का खतरा बताकर डीआईजी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने एसएसबी के सोनौली मुख्य गेट पर तैनात एक इंस्पेक्टर से जान का खतरा बताते हुए डीआईजी से लिखित शिकायत की है। उन्होंने संबंधित इंस्पेक्टर पर रंजिश रखने और झूठे मामले में फंसाने की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में सुभाष जायसवाल ने बताया कि करीब दो माह पहले उन्होंने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य गेट के पूर्वी हिस्से से रात के समय नेपाल से भारत होने वाली तस्करी के संबंध में एसएसबी के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। आरोप है कि इसके बाद से संबंधित इंस्पेक्टर उनसे रंजिश रखने लगे हैं।
उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है और उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने डीआईजी से शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पत्र में कहा है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसएसबी कर्मी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें