फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के सीएमओ, अधीक्षक को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेंद्र चौधरी के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की खामियां सामने आईं। अस्पताल परिसर, महिला वार्ड और इमरजेंसी में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रतीक्षालय में टूटी कुर्सियां और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के बेड पर पुरानी चादरें देखकर सीएमओ ने अधीक्षक को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने ओपीडी रजिस्टर, इमरजेंसी वार्ड, भर्ती मरीजों और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। महिला चिकित्सक के कक्ष में पहुंचकर ओपीडी में मरीजों की संख्या और उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में भर्ती एक मरीज का हालचाल भी जाना। परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं, कीचड़ और गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मरीजों के साथ चिकित्सकों और कर्मचारियों को बेहतर व्यवहार करने की भी नसीहत दी। अन्य व्यवस्थाओं में संतोषजनक कार्य मिलने पर संबंधित चिकित्सकों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें