फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष भर विभिन्न होगी प्रतियोगिता, प्रशिक्षु दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट में वर्ष भर होंगी प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षु दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

- चौरीचौरा शताब्दी वर्ष के तहत शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किया गया कार्यक्रम, प्रशिक्षुओं को बढ़-चढ़ कर करना होगा प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौरीचौरा शताब्दी वर्ष जिले में पूरे साल उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके तहत डायट में प्रत्येक माह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, चौरीचौरा, सांस्कृतिक धरोहर व स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी घटनाओं विषयक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले प्रशिक्षुओं को पुुरस्कृत भी किया जाएगा।
चौरीचौरा शताब्दी समारोह चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक मनाया जाना है। जिसके तहत फरवरी माह में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मार्च माह में कविता पाठ, अप्रैल में निबंध लेखन, मई में भाषण, जून में पोस्टर, जुलाई में फैंसी ड्रेस अथवा मोनो एक्टिंग, अगस्त में प्रभातफेरी, सितंबर में चित्रकला अथवा कामिक्स लेखन, अक्तूबर में झांकी अथवा प्रदर्शनी, नंवबर में नुक्कड़ नाटक अथवा नाटक, दिसंबर में कोलाज निर्माण प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षु बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डायट प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी वर्ष की महत्ता के बारे में प्रतियोगिता को आयोजित किए जाने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। आयोजन से प्रशिक्षुओं की प्रतिभा सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2022 में आयोजित होगा बलिदान दिवस कार्यक्रम
दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के बाद जनवरी 2022 में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले, आजादी दिलाने व देश की सुरक्षा को लेकर अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान विभूतियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें