शासन से माध्यमिक स्कूल व महाविद्यालय में आयोजन
डीआईओएस ने जारी की विस्तृत रूपरेखा
महराजगंज। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सभी माध्यमिक स्कूलों व महाविद्यालय में योग सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर डीआईओएस की तरफ से सभी प्रधानाचार्य को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसके मुताबिक आज से 20 जून तक प्रत्येक स्कूल में सुबह सात से आठ बजे तक योग संबंधित गतिविधि आयोजित होगी। इसमें विद्यार्थी व शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के लिए तहसील स्तरीय वाद-विवाद, रंगोली व संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सदर में यह आयोजन जीजीआईसी धनेवा में होगा इसके लिए नोडल का दायित्व खेल शिक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरन प्रसाद व सुभाष चंद्र को सौंपा गया है। निचलौल में बाली इंटर कॉलेज में आयोजन के लिए अनूप सिंह व अरविंद राय को यह दायित्व सौंपा गया है।
नौतनवां का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज नौतनवां में होगा, इसकी जिम्मेदारी डॉ. सुलेखा, दीपक श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव को दायित्व दिया गया है। फरेंदा का आयोजन जीजीआईसी आनंद नगर में होगा, इसकी जिम्मेदारी क्षमा सिंह, राजीव पांडेय, रामकेश व दिवाकर को सुपुर्द किया गया है। 20 जून को जनपद स्तर का आयोजन जीजीआईसी धनेवा में होगा जिसकी जिम्मेदारी राजकीय माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद व सुभाष को दी गई है।
वर्जन
योग के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर सभी माध्यमिक स्कूलों में व महाविद्यालय में आज से प्रतिदिन एक घंटे योग सत्र आयोजन होगा। इसके अलावा रंगोली, वाद विवाद और संगोष्ठी के लिए भी स्थान, समय व नोडल तय किए गए हैं।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज