कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल गुलरिहा गांव में पुलिस ने रविवार को छापा मारकर कच्ची शराब के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले उनके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि छापेमारी में एक महिला सहित दो लोगों के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद करके उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद