फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में ट्रैफिक जाम से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगभग दो सप्ताह सोमवार की सुबह जैसे तेज धूप खिल रही है वैसे ही शहर की रफ्तार अचानक तेज हो जा रही है। घरों से लोग जरूरी कामों के लिए बाहर निकल रहे हैं। जिससे प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली से शुरू होकर फरेंदा रोड, सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ी चौराहा और कॉलेज रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार को दोपहिया, चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा हर तरफ रेंगते नजर आए। पंकज, आकाश, गोविंद, सूरज तिवारी, शैलेन्द्र भारती और चंदन ने बताया कि धूप निकलने से लोग बैंक, बाजार, सरकारी दफ्तरों और अन्य जरूरी कामों के लिए बाहर निकले। यातायात निरीक्षक अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवागमन बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें