महराजगंज। जिले में संचारी रोगों से निपटने के लिए अभियान की शुरुआत हो गई है। संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत 11 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने रविवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया।
जिले भर में 11 विभागों की संयुक्त टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। साफ-सफाई अभियान चलाएगी और रोगों के लक्षणों की पहचान करेगी। विधायक ने जन समुदाय को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई और निरोधात्मक कार्रवाइयों से ही इन रोगों को रोका जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को घर-घर दस्तक देने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तौर-तरीके बताए जाएंगे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, दस्तक और संचारी रोग जागरूकता वाहन को सीएचसी अधीक्षक मनोज कुशवाहा और एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक मनोज कुशवाहा, कौशल किशोर सिंह, करुणेश वर्मा, सागर मिश्रा, बृजेश, स्नेहलता, बिंद्रावती, शीला सिंह, सीमा मौर्या, स्वेता पाल आदि उपस्थित रहीं।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक मुख्यालय से एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय से रवाना हुई और रतनपुर खास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मिश्रवलिया बाजार होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। रैली में हरिनाथ यादव, मुदिता त्रिपाठी, नागेंद्र यादव, महेंद्र कुमार गुप्ता, वृजेश यादव, शिवसागर चौधरी, ओमप्रकाश, पप्पू कुमार, चंद्रकेश यादव आदि शामिल थे।