फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख बिफरे कमिश्नर

Mon, 29 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के डॉक्टरों के लिए सोमवार भारी रहा। मंडलायुक्त पी. गुरु प्रसाद ने जिला अस्पताल में गंदगी देखकर डॉक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। नगरीय विकास अभिकरण तथा सदर ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। साथ में डीएम व विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण में जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर ने साफ सफाई व्यवस्था देखी। कहा कि जिला अस्पताल तो खुद बीमार है। इमरजेंसी में एक बच्चे को ड्रिप चढ़ाते समय ब्लड आ जाने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने काउंटर पर भीड़ होने तथा दोनों काउंटरों से पर्चा नहीं बनने पर नाराजगी जताई।

 एक कर्मचारी को महिला मरीजों की पर्ची बनाने के लिए कहा। पोस्टमार्टम हाउस तथा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया खामियों पर निर्देश दिए। कहा कि अगस्त तक पूरा कार्य करके हैंडओवर कर दें।100 बेड की महिला चिकित्सालय के लिए स्टाफ की डिमांड शासन को भेजने को कहा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नगरीय विकास विभाग (डूडा) पहुंचे। जहां पर आनंद मणि त्रिपाठी पांच दिन से अनुपस्थित मिले। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। परियोजना अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आसरा आवास योजना के तहत 108 आवासों का निर्माण शुरू हो गया है।

मनरेगा, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, पेयजल योजना, आजीविका मिशन, बायोगैस योजना, राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना की समीक्षा कर मार्च के अंत तक सभी लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें