नौतनवा। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कोहड़वल कांड के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि कुछ तथाकथित सपा नेताओं द्वारा मुझ पर आरोप लगाना निराधार है।
कोहड़वल कांड के विरोध में भाजपा, बसपा और हियुवा के साथ सपा नेता का मंच साझा करना जांच से बचने का प्रयास है। अखिलेश सिंह ने कहा कि कोहड़वल ग्राम प्रधान चुनाव में दोनों प्रत्याशी मुकुंदनाथ यादव व नारद यादव मेरे राजनीतिक जीवन काल से जुड़े हैं।
अमन मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी हैं। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। जांच से बचने के लिए सांसद पंकज चौधरी के माध्यम से भारत सरकार के गृहमंत्री से बचने की गुहार कर रहे हैं। एक ही मंच से बसपा, भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी एवं तथा कथित सपा नेताओं की जुगलबंदी वास्तविक कहानी को बयां कर रही है।
तीन महीनों में कोहड़वल गांव में संपूर्ण घटनाओं की यदि निष्पक्षता पूर्वक जांच करायी जाए तो कौन लोग गांव के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे थे। यह बात पता चल जाएगी। नौतनवा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भी असामाजिक तत्वों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई गई।
वही लोग आज तथाकथित सपा नेताओं के संरक्षण में सीपी चन्द के लिए वोट मांग रहे हैं। मेरे ऊपर आरोप लगाने वाले नेताओं को चुनौती देता हूं कि कोहड़वल में घटित घटना की सीबीआई जांच करा ली जाए।