फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में नहर निकाली गई तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे

Sat, 19 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
खेत से नहर निकलने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
पिपराखल्ली गांव के लोगों ने तहसील का घेराव कर नहर निर्माण को रोकने की मांग की। शुक्रवार को कांग्रेस नेता के साथ एसडीएम को ज्ञापन दिया। मांगे न पूरा होने पर गांव के लोगों ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र पिपराखल्ली के रमाशंकर, प्रह्लाद, भोलेनाथ, राजेन्द्र, विश्वम्भर, प्रेम, रामेश्वर, पूर्णवासी आदि गांव वालों ने कांग्रेस के नेता वीरेन्द्र चौधरी के साथ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरयू गंडक परियोजना के तहत शासन द्वारा नहर का निर्माण कराया जा रहा है। उससे गरीब किसानों के सामने भोजन का संकट आ जाएगा। गरीब व छोटे किसान, मजदूरों के खेतों से होकर नहर निर्माण का काम नहीं रोका गया तो खुदकुशी को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें