फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने ओवैसी का पुतला फूंका

Sat, 19 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
ओवैसी के विरोध में अभाविप ने पुतला जलाया।
विज्ञापन
फरेंदा  हैदराबाद के सांसद ओवैसी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जुलूस निकाल अंबेडकर तिराहे पर पुतला जलाया।विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रजनीश पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार शाम छात्रों ने जुलूस निकाला। ओवैसी के विरोध में नारे बाजी करते हुए मिल गेट तिराहे से विष्णु मंदिर तिराहे पहुंचेञ अंबेडकर तिराहे पर पुतला जलाया।
विज्ञापन


‘भारत माता हम शर्मिंदा हैं, कन्हैया व ओवैसी जिंदा है’ काश्मीर से कन्या कुमारी, भारत माता एक हमारी आदि नारे लगाते हुए परिषद कार्यकर्ताओं ने कस्बे का भ्रमण किया। पांडेय ने कहा कि ओवैसी भारत विरोधी काम करके अपने आप को देश से बड़ा बनना चाहता है। ऐसे देशद्रोहियों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। नगर अध्यक्ष अवनीश पांडेय, दीपक सहानी, अमित पांडेय, आकाश पांडेय, हेमंत शाह, रौनिक शाह, अभिषेक यादव, विपुल, सुमित, गणेश शंकर,चिन्नू, अमन, आदर्श, अभिषेक, महेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें