गांव में सैनिटाइड करते फायर ब्रिगेड के कर्मी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के बारे में एकत्र कर रहे जानकारी
चौक बाजार-घुघली(महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया में एक ही परिवार के चार सदस्यों के संक्रमित पाए जाने का बाद मंगलवार की सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग टीम, फायर ब्रिगेड की दो दमकल पहुंची। ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अब्दुल्लाह ने बताया के ग्राम सभा की सभी नालियों की सफाई कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पूरे ग्राम सभा को सैनिटाइज किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के स्वास्थ्य विभाग की टीम के 18 सदस्यों ने पूरे ग्राम सभा के 306 घरों के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का परिवार तीन दिनों में ग्राम सभा के कितने लोगों के सम्पर्क में आया, सबकी जांच पड़ताल की जा रही है।
घुघली विकास खंड के परसौनी गांव में एक युवक संक्रमित है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रमण कर लोगों की जांच की। ग्राम प्रधान रामसेवक सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज किया गया है। लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।