फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन पर यात्री तो अस्पतालों में ठिठुरते रहे तीमारदार

Mon, 18 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को दिन में कोहरे की वजह से छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने से लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए। ठंड की सर्वाधिक मार गरीबों पर पड़ रही है। रोडवेज बस स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री और अस्पतालों में तीमारदार ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


मौसम के जानकारों का कहना है कि तीन पहले चली पछुआ हवा ने एकाएक ठंड बढ़ा दी। कड़ाके की ठंड से जन जीवन प्रभावित हो गया है। ठंड से निपटने के लिए लोग अपने घरों पर तो अलाव का सहारा ले रहे हैं मगर, राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर में तमाम स्थानों पर अलाव का प्रबंध किया गया है। 

सबसे अधिक परेशानी वाहन से यात्रा करने वालों को झेलनी पड़ रही है। रविवार को जब नगर के सभी आठों वाहन अड्डों का जायजा लिया गया तो देखने को मिला कि सभी वाहन अड्डों पर यात्री ठिठुरते हुए वाहन का इंतजार कर रहे थे। रविवार को रोडवेज बस स्टेशन पर ठंड पर ठिठुरते हुए यात्रा बस का काफी देर तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार जिला अस्पताल में भी मरीजों संग आए तीमारदार अस्पताल की गैलरी में दुबके नजर आए। बहुत से तीमारदार अपने घरों से रजाई-कंबल आदि सामान लाकर ठंड से निपट रहे थे। सबसे अहम बात है कि अब लोग शाम को बाइक से यात्रा करने से परहेज करने लगे हैं।

शाम होते ही कुहरा गिरना तेज हो जा रहा है। जिससे बड़े वाहनों के साथ बाइक चालकों के लिए समस्या है। कुहरा तेज गिरने से चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। घने कुहरे में सड़क पर दो तीन मीटर भी सड़क साफ नहीं दिख रही है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें