महराजगंज। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ का जिले में आगाज हो गया। नौ गांवों में रविवार को बिजली विभाग की ओर से कैंप लगाकर 974 चिह्नित पात्रों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। शिविर में जेई और एसडीओ तैनात रहे।
सिसवा अमहवां गांव में आयोजित कैंप में 222 कनेक्शन, गोधवल में 119, परसिया में 19, चौक में 25, परसौनी में 184, बीजापार में 107, बरवां खुर्द में 92, जगरनाथपुर में 60, सोनौली में 90 और डगरूपुर कैंप में 56 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए।
सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रेमसागर पटेल ने ग्राम सभा बीजापार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रदेश सरकार की सौभाग्य योजना के तहत 107 गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र व मीटर का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को मूर्त रूप देने के लिए इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार के घर में बिजली की रोशनी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर निचलौल उपखंड अधिकारी उपेंद्र नाथ चौरसिया, सिसवा अवर अभियंता इर्फानुल्लाह अंसारी, सभासद राजन विश्वकर्मा, अरुण पटेल, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता, मोहन प्रसाद, पप्पू कुमार, प्रद्युम्न, संजय, महेंद्र और टुनटुन आदि मौजूद रहे।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार की दोपहर नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में नगर पंचायत सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी की देखरेख में सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगाकर 90 लाभार्थियों से निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, जेई सुशील कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय, हजरत अली ,मनोज जायसवाल, सभासद प्रदीप नायक, आमिर आलम, दिलीप अग्रहरि, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार सौभाग्य योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी के राजस्व ग्राम सभा डगरुपुर में 56 पात्र व्यक्तियों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। इस अवसर पर सुनील चौरसिया, मुकेश, फूलबदन मौर्य, बेलास, आमीना खातून, शैलेंद्र मौर्य, अंगद आदि मौजूद रहे।
एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम संघप्रिय गौतम ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत नौ गांवों में कैंप लगाकर योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त कनेक्शन दिया गया। जेई और एसडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।