फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ ने घुघली क्षेत्र के 40 एएनएम का वेतन रोका

Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ ने घुघुली क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम की ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की। इस दौरान 40 एएनएम तैनाती स्थल पर ऑनलाइन उपस्थिति में अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सभी एक दिन का वेतन रोक दिया। वहीं फरेंदा क्षेत्र के पोखर भिंडा में तैनात एएनएम अंकिता एक माह से अनुपस्थित हैं। इस पर उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए एक माह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। दोनों अधीक्षकों को कड़ी फटकार लगाई है। समस्त उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम नियमित ड्यूटी कराई जाएं। इसमें टीकाकरण समेत अन्य कार्यक्रमों की प्रतिदिन फीडिंग कराएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएंगी।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघुली से जुड़े विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम की ऑनलाइन उपस्थिति का जांच कराई गई है।
विज्ञापन

इस दौरान अहिरौली न्यू में रीना, बरगदवा माधोपुर में सोनी यादव, बरगदही में कल्याणी, बांस पार मिश्र में सुनीता, बेलवा टीकर में रीता गुप्ता, बेलवा टीकर में सपना गिरी, हरपुर महंथ में मुनीता, करमही में विजय लक्ष्मी मिश्रा, कोटवा में ज्योति सिंह, लक्ष्मीपुर देउरवा में अर्चना दूबे, मुख्य केंद्र प्रथय में मनसा भारती और द्वितीय में सपना, पकड़ी विशुनपुर में बिगनावती, पटखौली में सरिता चौधरी, पटखौली में रुक्सार, पुरैना में सोनी गुप्ता, रामपुर बल्डिहा में पूनम, सोहरौना राजा में श्याम कुमारी और टेढवा में रेशू अनुपस्थित मिलीं। एमवाईसी फरेंदा को कड़ी फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें