फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे सीएम, अफसरों ने लिया जायजा

Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक के रतनपुर स्थित रोहिन नदी बैराज का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। इसको देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर आलाधिकारियों के मौका मुआयना का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तथा एडीएम पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीएम-एसपी ने मौके पर हेलीपैड, मंच, बेरीकेटिंग, पूजा स्थल, पार्किंग, रोड मैप, साफ-सफाई समेत अन्य बिंदुओं को बारीकी से परखा। डीएम अनुनय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सभी संबंधित लोग कार्य को अविलंब पूरा कर लें। इस दौरान मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता यांत्रिक उमेंद्र सिंह, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधीक्षण आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता रमेश चंद्र, एसडीएम नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, अवर अभियंता ओमेंद्र सिंह, मनीष कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें