एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर धूप निकलने के बाद बड़ी चहल कदमी।
मौसम विभाग ने चार-पांच दिनों में तेज हवा चलने की जताई संभावना
मौसम विभाग ने चार-पांच दिनों में तेज हवा चलने की संभावना जताई
महराजगंज। दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम धुंध के बाद पूरे दिन बादल छाए रह रहे हैं। मौसम को देखते हुए लोग बारिश की संभावना जता रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग बारिश की संभावनाओं से इनकार कर रहा है। मौसम विभाग ने चार-पांच दिनों में तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन दिनों पहाड़ों पर बारिश हो रही है। इसके चलते मौसम बदला है। मंगलवार की शाम भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिले में अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 86 से 93 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 56 से 68 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 7 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पूरवा हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान शुष्क मौसम के साथ आसमान में बिखरी हुई बादल छाए रहने की संभावना है।
सूख रही गेहूं सब्जी की फसल, किसान चिंतित
मौसम की मार के चलते गेहूं की सब्जी की फसल सूखने लगे हैं। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। संजीव कुमार पटेल उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस समय किसानों को काफी सतर्कता बरतनी चाहिए। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सरसों और आलू की कटाई में सावधानी बरतनी चाहिए। किसान पसलों में कीटनाशक का छिड़काव करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।