फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिनभर छाए रहे बादल, पछुअा ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तराई क्षेत्र में मौसम के बदलने का क्रम लगातार बना हुआ है। शुक्रवार का मौसम बीते दिन से पूरी तरह विपरीत रहा। पूरे दिन बादल छाए रहने की वजह से दृश्यता सामान्य कम रही।
विज्ञापन

15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने लोगों को कंपकंपी का एहसास कराया। शुक्रवार को अधिकतम पारा तीन डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।
जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर साफ दिख रहा है। दिसम्बर में शीतलहर तो जनवरी के पहले पखवाड़े में घने कोहरे के कारण ठिठुरन रही। 15 जनवरी के बाद धूप निकलने लगी तो तापमान चढ़ा और लोग दिन में सर्दी की गर्माहट से राहत महसूस करने लगे। अब महीने के आखिरी सप्ताह में बारिश ने तराई में ठंड को एक बार फिर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बादलों की अधिकता के कारण दृश्यता 75 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिन में भी वाहनों चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। शनिवार व रविवार भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें