फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों ने की लुकाछिपी, उमस ने चढ़ाया न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी रही हवा, चिपचिपी गर्मी ने बढ़ाई दुश्वारी
विज्ञापन

37 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
महराजगंज। एक सप्ताह से धूप की तपिश व लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए शुक्रवार का मौसम राहत देने वाला रहा हालांकि उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। उमस के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

लगातार तेज धूप की गर्मी से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बादलों की आवाजाही के कारण धूप की तपिश तो कम हुई लेकिन हवा के कमजोर रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों ने महसूस की। शाम पांच बजे से आठ किमी प्रति घंटा से चल रही हवा का रुख शांत होने से गर्मी अधिक महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून कल पूर्वी यूपी में दस्तक देगा जिसके बाद बारिश में उत्तरोत्तर वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन

वर्जन

मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। आज देर रात अथवा कल तक पूर्वी यूपी में मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें