फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका की शादी तय होने पर टावर पर चढ़ा

Wed, 02 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरैना। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से प्रेमी नाराज हो गया। मंगलवार की दोपहर में बेलवा टीकर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पीआरवी 2567 पहुंच गई। पुलिस ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना और प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। बाद में पीआरवी की सूचना पर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से मान-मन्नौवल कर उसे नीचे उतारा। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली बौलिया निवासी धीरज गोंड़ घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम करता है। मंगलवार को वह प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान पता चला कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई। इससे नाराज होकर प्रेमी घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पीआरवी 2567 की सूचना पर मौके पर टीम के साथ थानाध्यक्ष गौरव सिंह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक मान मनौव्वल करने पर युवक टावर से उतरा तो पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को सूचना देकर शांतिभंग में चालान कर दिया। घुघली थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक टावर पर चढ़कर शांतिभंग की कोशिश कर रहा था। इस कारण उसे शांतिभंग में चालान कर दिया गया।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें