सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष िकया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फरेंदा के एडीओ पंचायत को पुलिस हिरासत में लिए जाने से नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एडीओ पंचायत भी शामिल हुए। उधर, सफाई कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए एडीओ पंचायत को शनिवार को दिन में छोड़ दिया गया।
शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव जय गोविंद यादव, प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी एवं एडीओ पंचायत विकास भवन के सामने प्रदर्शन किए। कर्मियों ने बीडीओ न क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच हुई मारपीट के मामले में आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत को बेवजह फंसाया गया है। उन्होंने आरोपों की जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों से मांगों के संबंध में सीडीओ एवं डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के थोड़ी देर बाद फरेंदा थाने से एडीओ पंचायत को छोड़ दिया गया। विकास भवन के समक्ष प्रदर्शन करने वालों में रामजीत, हेमंत कुमार,सत्येंद्र कुमार दूबे, एडीओ पंचायत विनय स्वरूप, विजय कुमार सहानी, अशोक कुमार खरवार, रणजीत यादव, संताराज यादव, गिरीजेश मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, रेनू यादव, सरोज कुमार, जयचंद मिश्रा, काशी चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, पारस कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।