एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
महराजगज। किसानों व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय चल रहा धरना शनिवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए 25 दिसंबर से ही धरना दिया जा रहा था। एसडीएम सदर के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं लेखपाल के मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होनंे चेतावनी दी कि किसानों के बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मामलों मंे समस्याओं के समाधान का आश्वासन एसडीएम की तरफ से दिया गया है। उनके आश्वासन पर ही धरना समाप्त किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई ंतो फिर से आनंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर भगत, आधारे, गुड्डू, शीला बाबूलाल चौहान, राजकिशोर, बनारसी, प्रमोद चौधरी, श्रीकांत चौधरी, दुर्गावती, शांति, राजेश धूरिया, बलराम साहू, जतन, सुशीला, मुन्ना गुप्ता, सुदामा चौहान, दयानंद दुबे, जनार्दन, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।