फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी की सफाई व्यवस्था खराब, टीम ने जताई नाराजगी

Thu, 18 Jul 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम के सदस्य अरविंद त्रिपाठी एवं सोनू गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का निरीक्षण किया। चिकित्सक कक्ष, इमरजेंसी वार्ड व ओपीडी, औषधि और डिलेवरी केंद्र की व्यवस्था देखी। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छपिया का जायजा लिया। सीएचओ से टीकाकरण को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी। सही जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाई।
राष्ट्रीय हेल्थ मिशन की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का हाल जाना। टीम ने सबसे पहले दवाइयों के स्टाक की जांच की। इसके बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गिरगिगिया की व्यवस्था परखी। इस दौरान टीम ने टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग की प्रोग्रामों की जानकारी ली। यूविन पोर्टल पर फीडिंग रिपोर्ट सही नहीं मिलने पर सीएचओ को चेतावनी दी। इसी तरह नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य निचलौल का पड़ताल किया। इस दौरान टीम ने टीकाकरण की जांच, गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधा, अस्पताल में डिलीवरी की सुविधा और जच्चा-बच्चा वार्ड की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें