फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाले पर दीवार निर्माण के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 24 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेहड़ा का मामला
विज्ञापन

सरकारी नाली की जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेहड़ा में सरकारी नाली पर दीवार निर्माण को लेकर रविवार शाम दो पक्ष आपस में भीड़ गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। सोमवार की सुबह दोबारा विवाद हो गया। एक पक्ष ने बाउंड्रीवाल गिरा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस 10 महिलाओं समेत 24 लोगों को पकड़कर थाने ले गई।
ग्राम पंचायत लेहड़ा के विजयसलहिया निवासी रमेश यादव अपने घर के सामने बाउंड्रीवाल करवा रहे थे। पड़ोसी पंचम और उनके बेटे बाउंड्रीवाल निर्माण का विरोध करते हुए जमीन को अपना बताकर विवाद करन लगे। सोमवार की सुबह हुए विवाद में पंचम पक्ष ने रमेश का बाउंड्रीवाल गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 लोगों थाने ले गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। रमेश की पत्नी रीता की तहरीर पर रविन्द्र, शैलेन्द्र व गोविंद पुत्रगण पंचम व अज्ञात के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही 10 महिला सहित कुल 24 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें