फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दावे फेल...एटीएम ड्राई नकदी संकट से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली के दौरान नकदी की कमी नहीं होने का बैंकों का दावा पहले ही दिन हवा-हवाई साबित हो गया। नकदी के लिए एटीएम गए लोगों को मायूसी हाथ लगी। लीड बैंक मैनेजर ने दावा किया था कि होली के दौरान बैंकों की बंदी को देखते हुए सभी एटीएम में नकदी के पर्याप्त इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मिठौरा के सिंदुरिया और मिठौरा में होली पर्व के एक दिन पहले मंगलवार को एटीएम से नकदी नहीं निकलने से ग्राहक दिनभर परेशान रहे। नकदी की कमी को कुछ लोगों ई वॉलेट का सहारा लेना पड़ा। जबकि कुछ लोगों को अपनों उधार लेना पड़ा।
ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी बबलू प्रजापति का कहना है होली त्योहार को लेकर रकम कि जरूरत थी लेकिन सिंदुरिया चौराहे पर लगी एटीएम मशीन में कैश नहीं होने से मायूसी हाथ लगी। सिंदुरिया चौराहा निवासी पवन मोदनवाल का कहना है कि होली पर्व को लेकर बैंकों में अवकाश होने की वजह से नकदी की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकालने गया तो नहीं मिला। किसी तरह दोस्तों से उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। सिंदुरिया चौराहा निवासी विद्यभूषण का कहना है कि मैं ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता हूं। बैंकों में अवकाश होने के कारण पांच प्रतिशत की देनदारी पर उधार रकम लेकर किसी तरह ग्राहक सेवा केंद्र संचालित कर रहा हूं।
ग्रामसभा बसंतपुर खुर्द निवासी दुर्विजय यादव का कहना है कि त्योहार का सामान खरीदने के लिए एटीएम से कैश नहीं मिलने पर ग्राहक सेवा केंद्र से 10 प्रतिशत कमीशन देकर कैश निकालना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें