फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनपद को मिले 17 नए पीआरवी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और गतिशीलता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस लाइंस में सोमवार को 17 नए पीआरवी वाहनों का पूजन एवं हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने वाहनों का पूजन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन आधुनिक वाहनों को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा। ये उच्च क्षमता वाले वाहन पुलिस की त्वरित गश्त, आपातकालीन स्थिति में तत्काल पहुंच, अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।



कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि ये नए वाहन पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में तेजी से पहुंच सुनिश्चित होने से आमजन की सुरक्षा और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि इन वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें और अपराध मुक्त समाज की स्थापना में पूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन




ये वाहन विशेष रूप से होली जैसे प्रमुख त्योहारों, सामान्य गश्त, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पहुंच के लिए उपयोगी साबित होंगे। इससे पुलिस की रेस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा और अपराधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 आपातकालीन हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें